रतलाम,14दिसम्बर(खबरबाबा.काम) । कड़ाके की सर्दी का हो रहा इंतजार शनिवार सुबह से खत्म हो गया है । तड़के सुबह से शहर में बदल छाए रहे , सुबह 9 बजे तक शहर कोहरे के आगोश में रहा । सूर्य नारायण ने भी दर्शन नहीं दिए और शीतलहर ने ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास करवा दिया ।

सडक पर सुबह कोहरे के कारण नागरिको को गाड़ी की लाइट का सहारा लेना पड़ा , जगह -जगह मुसाफिर अलाव का सहारा लेते दिखे । मौसम विभाग के मुताबिक अब कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो गई है । लगातार शीतलहर चलेगी , वही मावठे की बारिश भी होने की सम्भावना है । ओस से ठिठुरन भरी सर्दी में तेजी रहेगी । मौसम खुलने पर सर्दी का मिजाज अपना जलवा दिखाएगी । सुबह की सैर करने वालों ने कोहरे का आनंद लेते हुए खूबसूरत नजारों की सेल्फी ली और उन्हें सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।




कोहरे के आगोश में रहा रतलाम, देखें शहर के खूबसूरत नजारे…
Leave a Comment



