लोक अदालत:संपत्तिकर और जलकर के बकाया के रूप में 30 लाख 72 हजार की राशि जमा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 14 दिसम्बर2019। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य शासन के निर्देशानुसार संपत्तिकर व जलकर के बकायादारों को अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने हेतु आज 08 दिसम्बर शनिवार को एक दिवसीय नेशनल लोक अदालत में नागरिकों ने संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा कराकर दी जा रही अधिभार (सरचार्ज) राशि में छूट का लाभ लिया।
आज नेशनल लोक अदालत के तहत जिला न्यायालय, अलकापुरी कम्यूनिटी हॉल व नगर निगम कार्यालय में आयोजित शिविर में बकायादारों ने संपत्तिकर के 19 लाख रूपये तथा जलप्रदाय के 11 लाख 72 हजार 7 सौ 10 रूपये कुल राशि 30 लाख 72 हजार 7 सौ 10 रूपये जमा कराकर अधिभार (सरचार्ज) की राशि में छूट का लाभ लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *