फिर दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी
रतलाम,15दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/जिले में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो रहे हैं कि अब दिनदहाड़े मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे है। बदमाश फिर दिनदहाड़े एक मकान में घुसे और जेवर व नगदी पर हाथसाफ कर भाग निकले।
चोरी की वारदात अहिंसा के ग्राम के पीछे रेहमत नगर की है। गुडिया पिता नंदलाल सूर्यवंशी अहिंसा ग्राम के पीछे रेहतमनगर में रहते है। गुडिया काम से गया था कि इसी बीच बदमाश चोरी के लिए मौका ताड़कर मकान में घुसे और वहां से नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए।
मकान में चोरी की पता चलने पर सूर्यवंशी ने स्टेशनरोड थाना पुलिस को सूचना दी। फरियादी के मुताबिक बदमाश घर में रखे दस हजार नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर पर हाथसाफ कर गए। बहरहाल, स्टेशनरोड थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सोयाबीन चुराकर ले जाते पकड़ा
रतलाम/ सोयाबीन चोरी की वारदातें भी इन दिनों खूब हो रही है। सैलाना के पास गांव से एक युवक सोयाबीन चुराकर ले जा रहा था कि आसपास के लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।पकड़ाये युवक को पुलिस के हवाले किया गया।
बोदिना रहवासी बसंतीलाल पिता ताराचंद पाटीदार ने मकान के बाहर बरामदे में सोयाबीन की बोरियां रख रखी है। शाम को गांव के ही युवक ने बसंतीलाल पाटीदार की नजरें सोयाबीन की बोरियों पर पड़ी और मौका पाकर वहां से सोयाबीन की बोरी चुराकर ले जा रहा था कि आसपास के लोगो ने उसे बरामदे में से सोयाबीन की बोरी चुराकर ले जाते देख लिया, वैसे ही उसे पकड़ा और थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया। पकड़ाए युवक के पास से सोयाबीन भरी पचास किलो की एक बोरी सहित एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में भरी 30 किलो सोयाबीन जब्त की। पकड़ाया युवक बोदिना का ही रहवासी होना बताया जा रहा है। पुलिस थाना सैलाना ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।