नागरिकता कानून: भोपाल में सीएम कमलनाथ ने विरोध में निकाला शांति मार्च

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,25दिसम्बर2019/नागरिकता कानून और एनआरसी पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ कांग्रेस जहां हर राज्य में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रही है वहीं भाजपा इसके समर्थन में रैलियां निकाल रही है।
इसी कड़ी में बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रंगमहल चौराहे से मिंटो हॉल तक शांति मार्च निकाला। वहीं भाजपा ने मुंबई में इसके समर्थन में रैली आयोजित की। भोपाल के रंगमहल चौराहे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक सभा को भी संबोधित किया।
कांग्रेस का शांति मार्च रंगमहल चौराहे से निकलकर मिंटो हाल में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके खत्म होगा। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कांग्रेस के इस मार्च का लेफ्ट सहित कई पार्टियों ने समर्थन किया है।
दूसरी तरफ मुंबई में लोगों ने इस कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे सहित कई शहरों में इसके समर्थन में पहले भी रैली निकाली जा चुकी है।
(साभार-अमर उजाला)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *