नगरीय प्रशासन द्वारा जारी रैंकिंग में जिले की सैलाना नगर पालिका टॉप पर

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 26 दिसम्बर 2019/ मध्यप्रदेश शहरी विकास एवं प्रशासन संचालनालय द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश नगर पालिकाओ के माह नवंबर में प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंकिंग में जिले की सैलाना नगर पालिका टॉप पर आई है। यह भी उल्लेखनीय है कि नगर पालिका सैलाना रैंकिंग में लगातार तीसरे माह नंबर वन है। सैलाना नगर पालिका द्वारा नंबर वन का स्थान स्वच्छ भारत मिशन, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास एवं एवं कर वसूली के आधार पर हासिल किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस उपलब्धि पर नगरपालिका सैलाना को बधाई दी है। नगर पालिका सीएमओ श्री अरुण पाठक ने बताया कि माह नवंबर में संचालनालय द्वारा मध्यप्रदेश की 264 नगरपालिकाओ की रैंकिंग जारी की गई है इसमें स्वच्छ भारत मिशन में नगरपालिका को 38.14 अंक देकर प्रथम स्थान प्रदान किया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में 15.32 अंक देकर 38 वां स्थान एवं कर वसूली में 2.37 अंक देकर 17 वां स्थान दिया है। उक्त सभी घटकों में संयुक्त रूप से मिलकर सैलाना नगर पालिका को कुल 100 अंकों में 79.74 अंक दिए जाकर प्रदेश में पहला स्थान दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *