रतलाम,27दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम से राजगढ जा रही एक महिला के बैग को अज्ञात बदमाश ने निशाना बनाया और रोडवेज बस स्टैण्ड पर उसके बैग से आभूषण ओर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
स्टेशन रोड़ थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक टाटा नगर निवासी 60 वर्षीय सरिता पति नरेन्द्र कुमार गोचा करीब 15 दिन पूर्व रतलाम से राजगढ जाने के लिए घर से निकली थी। रोडवेज बस स्टैण्ड पर वह बस में सवार हुई थी। तभी अज्ञात बदमाश ने उसके बैग में रखे सोने चांदी के आभूषण ओर करीब 1200 रूपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जब श्रीमती गोचा राजगढ पहुंची ओर बैग संभाला तो पता चला कि उसके बैग से आभूषण व नगदी गायब थे। काफी ढुंढने का प्रयास किया लेकिन आभूषण नही मिलने पर उन्होने विगत दिवस स्टेशन रोड थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई ,जिस पर पुलिस ने धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
रतलाम: बस में जा रही महिला के बैग से सोने के आभूषण और नगदी चोरी, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
Leave a Comment



