रतलाम,28दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ जिले के जावरा सबडिवीज़न में पिपलोदा रोड़ पर शनिवार दोपहर को एक मारुति वेन में अचानक आग लग गई। घटना में मारुति वेन जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि वेन खड़ी हुई थी जिससे कोई बड़ा हादसा नही हुआ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर में पिपलोदा रोड़ पर शार्ट सर्किट की वजह से वेन में आग लगी थी । आग की सूचना पर मौके पर पहुँची दमकल ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हैं।
रतलाम:मारुती वेन में अचानक लगी आग और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी
Leave a Comment



