धार:आगे से एटीएम मशीन का शटर लगा रहा और पीछे से सेंध लगाकर बदमाशों ने उड़ा लिए लाखों रुपए

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

धार, 29दिसम्बर2019/धार जिले के धामनोद में केनरा बैंक की एटीएम मशीन को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए करीब 6 लाख 42 हजार रुपए उड़ा लिए.
जानकारी के अनुसार जब चोर एटीएम से पैसे चोरी करने पहुंचे तो उन्होंने बीना शटर तोड़े दीवार के पीछे से सेंध मारकर इस घटना को अंजाम दिया. एटीएम का शटर आगे से लगा रहा और पीछे से चोर आधी एटीएम मशीन को ही काट कर अपने साथ ले गए. इस दौरान चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की केबल को भी काट दिया.
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची धामनोद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शूरू कर दी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *