रतलाम: दो ट्रकों की भिड़ंत,मिर्ची से भरे एक ट्रक में आग लगी, तीन लोग जिंदा जले,रात 2 बजे की घटना

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,30दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ रतलाम के घटला ब्रिज पर बीती रात को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई। आग से वाहन में सवार 3 लोग जिंदा जल गए। एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। मृतकों के शव एवं घायल को जिला चिकित्सालय पहुचाया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2 बजे की है। मिर्ची से भरा एक आयशर ट्रक खरगोन से अजमेर की ओर जा रहा था। रात दो बजे घटला ब्रीज पर सामने से आ रहे मार्बल से भरे ट्रक और आयशर में टक्कर हो गई। मार्बल का ट्रक जावरा से इंदौर की ओर जा रहा था। दोनो ट्रकों की भिड़ंत के बाद मिर्ची से भरे आयशर ट्रक में आग लग गयी ,जिसमे सवार तीन व्यक्ति जिंदा जल गए। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रतलाम, नामली से फायर दमकले और पुलिस मोके पर पहुची। फायर दमकलों ने आग बुझाई। तीनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखे गए है।जबकि घायल को इलाज के लिए भर्ती किया गया। पुलिस के मुताबिक तीनो मृतक खरगोन जिले के है । मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी है । परिजन रतलाम के लिए रवाना हो गए है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *