महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार: अजित पवार डिप्टी CM, आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री, पढ़ें किस-किसने ली शपथ

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

मुंबई,30दिसम्बर2019/ महाराष्ट्र में आज उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के खाते से कुल 36 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. एनसीपी के अजित पवार एक बार फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री बने, पहली बार आदित्य ठाकरे ने भी कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. सोमवार को इस मंत्रिमंडल में कुल 25 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री और एक उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली गई.
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ… (क्रमानुसार)
1. अजित पवार, उपमुख्यमंत्री (एनसीपी)
2. अशोक चव्हाण, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
3. दिलीप वल्से पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
4. धनंजय मुंडे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
5. विजय वडेट्टीवार, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
6. अनिल देशमुख, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
7. हसन मश्रीफ, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
8. वर्षा गायकवाड़, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
9. राजेंद्र शिंगणे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
10. नवाब मलिक, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
11. राजेश टोपे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
12. केदार सुनील छत्रपाल, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
13. संजय राठौड़, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
14. गुलाब राव पाटिल, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
15. अमित देशमुख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
16. भूसे दादाजी, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
17. जितेंद्र आव्हाड, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
18. संदीपन भुमरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
19. बालासाहेब पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
20. यशोमति ठाकुर, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
21. अनिल परब, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
22. उदय सामंत, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
23. केसी पाडवी, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
24. शंकर राव गडाख, कैबिनेट मंत्री (निर्दलीय विधायक, शिवसेना समर्थित)
25. असलम शेख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
26. आदित्य ठाकरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
इन नेताओं ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ
1. अब्दुल सत्तार
2. बंटी पाटिल
3. शंभूराज देसाई
4. बच्चू कडू
5. विश्वजीत कदम
6. दत्तात्रेय भरणे
7. अदिति तटकरे
8. संजय बनसोंडे
9. प्राणक्त तनपुरे
10. राजेंद्र पाटिल
(साभार-आज तक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *