सगाई टूटने से नाराज मंगेतर ने युवती पर किया धारदार हथियार से हमला, हथेलिया काटी, आरोपी ने भी पिया जहर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,30दिसम्बर (खबरबाबा. काम) /डेढ़ साल पहले हुई सगाई टूटने से युवक इतना खफा हुआ कि उसने कालेज से घर जा रही अपनी मंगेतर पर धारधर हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती के दोनों हथेलिया काट दिए। घायल युवती को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने इलाज के लिये हॉस्पिटल पहुचाया। हमला करने वाले आरोपी युवक ने भी घटना के बाद जहर पी लिया। उसे भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक बी.ए फ़ाइनल की छात्रा को रास्ते में रोक कर एक युवक ने उसके हाथ काट दिए। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सुचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल युवती को पहले जावरा अस्पताल और बाद में एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक झुझार 25 वर्ष से युवती की करीब डेढ वर्ष पहले सगाई हुई थी। युवती जावरा में बी.ए की पढ़ाई करती थी ,जिसके चलते उसे रिंगरोद से जावरा पढ़ने जाना पड़ता था। इस दौरान आरोपी झुझार युवती से विवाद करने लगा और जल्द से जल्द शादी करने का दबाव बनाने लगा।
इस दौरान युवती ने विवाद के चलते सगाई तोड़ दी ,सगाई टूटने ने नाराज युवक ने बदला लेने की भावना से सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कॉलेज से लौट रही युवती को रास्ते में रोक कर उस पर धारदार हथियार से हमला किया और दोनों हाथो की हथेलिया काट दी। युवती द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगो ने पुलिस को उक्त घटना की सुचना दी ,पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी युवक ने भी जहर पी लिया। उसे भी इलाज के लिए हॉस्पिटल मे भर्ती करवाया गया। रिंगरोंद पुलिस मामले जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *