उत्साह के साथ मनाई रंगपंचमी, शहर में निकली रंगारंग गेर, दो बत्ती और डालु मोदी बाजार पर भी हुआ आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,25मार्च(खबरबाबा.काम)। रंगपंचमी का पर्व शहर में पारंपरिक उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर में प्रमुख मार्गो से रंगारंग गेर निकले,जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। दोबत्ती चौराहे पर भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां दोपहर बाद तक रंगों की उडती फुहारों के बीच रंग बिरंगे युवाओं की टोलियां झूमती थिरकती रही।


रंग पंचमी पर शहर की तमाम सडक़ें रंगारंग रही। गेर में शामिल होकर युवाओं ने शहर को रंगों से सराबोर कर दिया। बच्चे बड़े सभी नाचते गाते गेर में शामिल हुए।
रंगपंचमी पर सुबह से युवाओं की टोलियां शहर की सडक़ों पर घूमती रही। शहर के मध्य इलाकों में रंगारंग गेर के आयोजन किए गए। वहीं दोबत्ती चौराहे पर रंगपंचमी का रंगारंग आयोजन किया गया था। दोबत्ती पर आयोजित रंगों के फौवारों में भीगने के लिए आम से लेकर खास लोग भी पंहुचे। हर उम्र के लोगों ने यहां आकर रंग पंचमी का आनन्द लिया। डालु मोदी बाजार चौराहे पर भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां भी फव्वारे लगाए गए थे, जहां सुबह से दोपहर तक युवाओं की टोलियां नाचती गाती रही।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *