सुश्री उष्मा जाट को सुयश,यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( नेट )में मिली सफलता

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,2जनवरी2020। यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( नेट ) में शहर के राजस्व कॉलोनी निवासी सुश्री उष्मा पिता संतोष जाट को सफलता मिली है।
सुश्री उष्मा जाट का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के लिये किया गया है । उल्लेखनीय है कि सुश्री जाट ने यह परीक्षा प्रथम श्रेणी में प्राप्त की है । सुश्री उष्मा जाट ने राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ से प्रथम श्रेणी में एमएससी , फूड एवं न्यूट्रीशन ( किलीनीकल डायटेटिक्स ) विषय मे किया है । वहीं वे जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में डायटीशीयन के पद पर इंटर्नशिप भी किया है । सुश्री जाट की इस सफलता पर जाट समाज के अध्यक्ष दौलत सिंह जाट , कान्हा जाट , रतन सिंह जाट , त्रिमूर्ति जाट , मयंक जाट , सूरज सिंह जाट , अंबर सिंह जाट , डॉ योगेंद्र सिंह चाहर ने बधाई दे कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *