परिवार अहमदाबाद गया और पीछे से चोरों ने घर पर कर दिया हाथ साफ, शहर में दो स्थानों पर चोरी की वारदात

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,2जनवरी(खबरबाबा.काम)। चोरी की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। शहर के स्टेशन रोड़ थाना और औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत चोरी की दो वारदाते हुई ।दोनो स्थानों से बदमाश नगदी ओर आभूषण उडा ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए है।
स्टेशन रोड थाना अंतर्गत नजर बाग बैंक कालोनी में अंकित पिता अभय संघवी के यहां चोरी की वारदात हुई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह 23 दिसंबर से परिवार सहित अहमदाबाद गुजरात गए थे । 28 दिसंबर को मकान मालिक का फोन आया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। जब यहां आकर देखा तो घर से सोने चांदी के आभूषण व 20 हजार रूपये नगदी गायब थी। इस मामले में स्टेशन रोड पुलिस को शिकायत की है। इसी प्रकार मोहन नगर में मोहम्मद ओवेस शेख पिता जाहिर एहमद शेख के घर में भी चोरी की वारदात हुई। ओवेस ने रिपोर्ट लिखाई कि 26 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच उसके घर में भी चोर घुसे ओर सोने चांदी के पुराने आभूषण उड़ा ले गए। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
बाईक चोरी
औद्योगिक क्षेत्र जावरा के ग्राम टोलखेडी में सुभाष पिता रामेश्वर पाटीदार की हिरो डिलक्स बाईक चोर उठा ले गए। सुभाष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर जावरा शहर में शुक्रवारिया से भी एक पल्सर बाईक चोरी होने की खबर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *