25 बड़े बकायदारों से निगम को वसूलना है 1 करोड़ रुपए, कलेक्टर के निर्देश पर नोटिस होगें जारी, राशि जमा नहीं कराने पर यह होगी कार्रवाई..

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 3 जनवरी 2020/ नगर निगम रतलाम के बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्रीमती रुचिका चौहान ने शुक्रवार शाम समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। बताया गया कि राशि जमा नहीं कराए जाने पर बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे और नियमानुसार राशि की वसूली की जाएगी। बताया गया कि शहर में निगम के सबसे बड़े 25 बकायेदारों से लगभग एक करोड रुपए की राशि वसूल की जाना है।

बैठक में कलेक्टर द्वारा अन्य कार्यो की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त श्री एस.के. सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहर में नगर निगम की प्रॉपर्टी पर व्यवसायिक विज्ञापन प्रदर्शन के लिए तत्काल टेंडर कॉल किए जाएं इससे निगम को बड़ी मात्रा में राजस्व मिलेगा। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि नगर के शहीद चौक पर शहीदों के नाम अंकित करके सम्मान दिया जाए। इसके साथ ही कालिका माता परिसर में स्थित झाली तालाब पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा लोकेन्द्र टॉकीज के समीप एवं त्रिपोलिया गेट पर नगर निगम की पार्किंग बनाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।
नगर निगम को शीघ्र ही 30 और नए वाहन
शहर के सफाई कार्य एव कचरा एकत्रीकरण के लिए नगर निगम को शीघ्र ही 30 और नए वाहन मिलने वाले हैं। इसके लिए निविदा खुल चुकी है। नए वाहनों की प्राप्ति से शहर में सफाई कार्य में और तेजी आएगी।

सहायक कलेक्टर को उपायुक्त नगर निगम पदस्थ किया

रतलाम 3 जनवरी 2020/ कलेक्टर एवं प्रशासक नगर निगम श्रीमती रुचिका चौहान ने एक आदेश जारी कर सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार को प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त नगर निगम पदस्थ किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *