रतलाम,7जनवरी(खबरबाबा.काम)। शहर के दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत सूरजश्री कॉलोनी के मकान का ताला तोड़कर बदमाश सोने के चांदी के जेवर सहित नगदी पर हाथसाफ कर गए। वहीं जवाहरनगर में घर के बाहर से गन्ने की चरखी मौका पाकर चुरा ले गए।
दीनदयालनगर थाना पुलिस ने मोतीलाल पिता सरदार गरवाल निवासी सूरजश्री कॉलोनी की रिपोर्ट दर्ज की है। मोतीलाल गरवाल ने पुलिस को बताया कि 5 जनवरी की रात को घर पर कोई नहीं था, मकान पर ताला लगा था कि बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर घर में घुस गए।बदमाश यहां से सोने का कांटा, चांदी का हाथ फूल चुरा लिया। वहीं 10 हजार नगदी रुपए पर हाथसाफ कर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। चोरी का पता चलने पर गरवाल ने पुलिस को सूचना दी। बहरहाल,पुलिस ने फरियादी मोतीलाल गरवाल की रिोपर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
उधर, जवारहनगर रहवासी अनिल पिता नानालाल सिरोदिया के यहां से गन्ने की चरखी बदमाश चुरा ले गए। फरियादी अनिल सिरोदिया ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर गन्ने का रस निकालने की मशीन पड़ी थी कि 5-6 जनवरी की दररम्यानी रात को अज्ञात बदमाश मौका पाकर वहां से गन्ने की चरखी चुरा ले गए। सुबह देखा तो मशीन को नदारत पाया। आसपास काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। बहरहाल, औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने फरियादी अनिल सिरोदिया की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला विभिन्न धारा में दर्ज कर मशीन की तलाश शुरू कर दी है।
रतलाम:सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात,नगदी और आभूषण पर किया हाथ साफ
Leave a Comment


