रतलाम:जिले में नगरीय निकायों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 23 जनवरी को

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 8 जनवरी 2020/ जिले की नगरीय निकायों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 23 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे सम्पन्न की जाएगी। नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2020 के लिए म.प्र. नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग तथा महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के अन्तर्गत जिले के नगरीय निकाय नगर पालिका जावरा एवं नगर परिषद् क्रमशः ताल, बडावदा तथा नामली के लिए अजा, अजजा, पिछडा वर्ग तथा महिलाओं हेतु वार्डों का आरक्षण सम्पन्न कराया जाना है, आरक्षण की कार्यवाही 23 जनवरी 2020 को दोपहर 12.00 बजे सम्पन्न की जाएगी। कार्यवाही के दौरान समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, नागरिकगण जो भी उपस्थित रहना चाहें वे नियत दिनांक व समय पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उपस्थित रह सकते हैं।
नगरीय निकायों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु अधिकारियों की समिति का गठन
नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2020 में सम्पन्न होना है। इस हेतु कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नगरीय निकाय नगर पालिक निगम रतलाम, नगर पालिका जावरा तथा नगर परिषद् आलोट, ताल, बडावदा, पिपलौदा तथा नामली के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु अधिकारियों की समिति का गठन किया है। गठित समिति में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, परियोजना अधिकारी, आयुक्त नगर निगम तथा संबंधित निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल किए गए हैं। उक्त गठित कमेटी 23 जनवरी 2020 से पूर्व वार्डों के आरक्षण हेतु विधिक प्रावधानों के तहत आरक्षण सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *