राजभवन में अखिल भारतीय शास्त्रार्थ सभा 13 जनवरी को

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,11जनवरी2020/ राज्यपाल श्री लालजी टंडन की अध्यक्षता राजभवन में आयोजित की जा रही अखिल भारतीय शास्त्रार्थ सभा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन 11 जनवरी रात 12 बजे तक ही होगा। प्रवेश पत्र 12 जनवरी को डाउनलोड किये जा सकेंगे।

राज्यपाल के सचिव श्री मनोहर दुबे ने बताया कि अखिल भारतीय शास्त्रार्थ सभा में प्रदेश के विभिन्न राज्यों के विद्वान राजभवन में शास्त्रार्थ करेंगे। शास्त्रार्थ का आयोजन 13 जनवरी दोपहर 3:30 बजे होगा। इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति अंतिम समय से पूर्व अवश्य पंजीयन करायें। उन्होंने बताया कि प्रवेश-पत्र ऑनलाइन जनरेट होंगे। राजभवन की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *