रतलाम:जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत द्वितीय चरण में 12 हजार से ज्यादा गुलाबी आवेदनों को स्वीकृति दी गई,कलेक्टर ने बैठक में की समीक्षा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 11 जनवरी 2020/ जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत जिले में दूसरे चरण में 12हजार से ज्यादा गुलाबी आवेदनों को स्वीकृति दे दी गई है। छानबीन की प्रक्रिया में 13 हजार गुलाबी आवेदन लिए गए थे। इस संबंध में शनिवार को एक बैठक लेकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा समीक्षा की गई। विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्री आलोक जैन, उपायुक्त सहकारिता श्री परमानंद गोडरिया, उपसंचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री राकेश गर्ग आदि उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि जिन किसानों के आधार कार्ड नहीं मिल रहे थे उनको योजना के तहत लाभ देने के लिए संबंधित एसडीएम द्वारा सत्यापन कराया गया है उनके दस्तावेजों के आधार पर संवीक्षा कर लाभ दिया जाएगा। इसी प्रकार विगत दिनों जिले में जो किसान बैंक शाखा तथा जनपद पंचायत स्तरों पर लगाए गए शिविरों में नहीं आ पाए, बैंक शाखाओं द्वारा उन किसानों के दस्तावेजों का परीक्षण करके लाभ के दायरे में लाए जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋण माफी कार्य को गति देने के लिए कंप्यूटर पर एंट्री कार्य तेज किया जाए। दूसरे चरण में सहकारी बैंक शाखाओं के लगभग 10 हजार किसान लाभान्वित होंगे। अन्य बैंकों के 2 से 3 हजार किसान लाभान्वित होंगे।
बैठक में यह बताया गया कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं के समन्वयकों की विशेष जिला स्तरीय समन्वय बैठक आगामी सोमवार को दोपहर 1:00 बजे आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में आवेदनों से संबंधित विसंगतियों, त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *