रतलाम जिले के कृष्णचंद्र सिसोदिया को केंद्र सरकार ने बनाया इस महत्वपूर्ण बोर्ड का सदस्य

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,12जनवरी(खबरबाबा.काम)/केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय विभाग द्वारा बनाए गए अधिसूचीत, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ समुदायों के विकास के लिए बनाए गए कल्याण बोर्ड में जिले के पंथपिपलौदा क्षेत्र के कृष्णचंद सिसौदिया को नियुक्त किया गया है।कैन्द्र शासन ने इस बारे में मनोनयन का पत्र जारी कर दिया है।
कंजर समाज के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णचन्द्र सिसोदिया को केंद्र में विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़़ समुदाय में विकास और कल्याण बोर्ड का सदस्य मनोनीत होने पर ग्रामीणों ने शाल श्रीफल से स्वागत व सम्मान किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय विभाग केंद्रीय सरकार के द्वारा विमुक्त घुमक्कड़़ एवं अर्ध घुमक्कड़ समुदाय के लिए विकास और कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है। इसमे आलोट जनपद सदस्य व कंजर समाज के मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णचंद्र सिसोदिया पंथ पिपलोदा को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत द्वारा बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *