वनाधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई के निरीक्षण हेतु सीईओ जिला पंचायत बाजना एवं शिवगढ़ पहुंचे

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 13 जनवरी 2020/ जिले के बाजना तथा सैलाना विकासखंडों में वनाधिकार अधिनियम के तहत दावेदारों को वनाधिकार पत्र वितरण करने के लिए की जा रही कार्रवाई का निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा द्वारा बाजना एवं शिवगढ़ पहुंचकर किया गया। इस दौरान एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर, सीईओ जनपद सैलाना श्री बलवंतसिंह नलवाया, सीईओ बाजना भी मौजूद थे।

वन अधिकार अधिनियम के तहत सीईओ श्री केरकेट्टा ने दावेदारों के भौतिक सत्यापन के लिए की जा रही कंप्यूटर कार्रवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने क्लस्टर मुख्यालय शिवगढ़ में ग्राम पंचायत सचिवों, जेआरएस तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। श्री केरकेट्टा ने सैलाना जनपद के ग्राम केलदा तथा बाजना के ग्राम बजरंगगढ़ पहुंचकर वन अधिकार अधिनियम के दावेदारों की भूमिका भी निरीक्षण किया, निर्माणाधीन पीएम आवासों का भी जायजा लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *