टी-20: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा की वापसी, संजू सैमसन बाहर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

नई दिल्ली, 13जनवरी2020/न्यूजीलैंड दौरे के लिए रविवार को टीम इंडिया (टी-20) का ऐलान कर दिया गया. 24 जनवरी से शुरू हो रहे दौरे की शुरुआत 5 टी-20 मैचों की सीरीज से की जाएगी. इसके बाद पांच फरवरी से तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. आखिर में 21 फरवरी से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दो मैचों की सीरीज होगी.
रविवार को टी-20 के लिए विराट कोहली की कप्तानी में 16 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की गई. सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी हुई है, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. वहीं, विकेटकीपर संजू सैमसन को 16 सदस्यीय में टीम जगह नहीं मिली है.
टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर महेंद्र सिंह धोनी की बहुचर्चित वापसी एक बार फिर टल गई. 16 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में 38 साल के महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है. अब आईपीएल-2020 में उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही है.
टीम इंडिया टी-20 स्क्वॉड
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर
न्यूजीलैंड दौरा: टी-20 शेड्यूल
1. पहला टी-20: ऑकलैंड- 24 जनवरी
2. दूसरा टी-20: ऑकलैंड- 26 जनवरी
3. तीसरा टी-20: हेमिल्टन- 29 जनवरी
4. चौथा टी-20: वेलिंग्टन – 31 जनवरी
5. पांचवा टी-20: माउंट माउंगानुई- 2 फरवरी
न्यूजीलैंड दौरा: वनडे शेड्यूल
1. पहला वनडे: हेमिल्टन- 5 फरवरी
2. दूसरा वनडे: ऑकलैंड- 8 फरवरी
3. तीसरा वनडे: माउंट माउंगानुई- 11 फरवरी
न्यूजीलैंड दौरा: टेस्ट शेड्यूल
1. पहला टेस्ट: वेलिंग्टन – 21-25 फरवरी
2. दूसरा टेस्ट: क्राइस्टचर्च- 29 फरवरी से 4 मार्च
(साभार-आज तक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *