जिले के अपराध समाचार: किराना दुकान में पीछे के रास्ते घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ, पार्सल के पैसे देने की बात पर विवाद

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read

रतलाम,13जनवरी(खबरबाबा.काम)।जिले में चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। किराना दुकान से बदमाश तेल के डिब्बे, बीड़ी-सिगरेट सहित अन्य सामान चुरा ले गए। बदमाश दुकान में चोरी के लिए पीछे के रास्ते से घुसे। अगले दिन सुबह दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला।
जितेन्द्रसिंह सावलसिंह सिसौदिया निवासी सवरन की पैलेसरोड पर किराना दुकान है। 11 जनवरी की रात को बदमाश चोरी की नीयत से सिसौदिया की दुकान में पीछे के रास्ते से घुसे और वहां से बीड़ी-सिगरेट बिस्किट, तेल के डिब्बे, किराना सामान सहित गल्ले में रखी डेढ़ हजार की चिल्लर चुरा ले गए। दुकान से बदमाश तकरीबन दस हजार का सामान चुरा ले गए। चोरी का पता अगले दिन उस समय चला जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो दुकान का सामान बिखरा पाया। देखने पर पता चला कि बदमाश दुकान के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। दुकानदार ने चोरी की सूचना सरवन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी जितेन्द्रसिंह सिसौदिया की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
——–
पार्सल के पैसे देने की बात पर विवाद
रतलाम। पार्सल के पैसे देने की बात को लेकर दो युवकों का होटल वाले से विवाद हो गया। गाली देने से मना किया तो दुकानदार के साथ लातघूंसों से मारपीट कर दी। बीचबचाव में आए होटल वाले के लड़के के साथ भी मारपीट की। रेहमतनगर आटा मिल के सामने रहवासी मोहम्मद सलीम की स्टेशनरोड पर होटल है। रात को वह होटल पर था कि दो युवकों ने पार्सल के पैसे देने की बात को लेकर उसके साथ गालीगलौज की, गाली देने से मना करने पर तो उसके साथ लातघुसों से मारपीट की। बचाव में आए उसके लड़के अबरार के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस थाना स्टेशनरोड ने मोहम्मद सलीम की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज किया।
———–
मारुति ने बाइक सवारों को टक्कर मारी
रतलाम/ मारुति कार ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक को चोट आई। एक अन्य मोटरसाइकल ने दूसरे बाइक को ठोंक दिया। एक अन्य महिला को भी टक्कर मार दी।
पिपलियापीथा रहवासी सत्यनारायण पृथ्वीराज ने आलोट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दोस्त मोटरसाइकल से जा रहा कि मारुति कार के चालक ने वाहन तेजगति से चलाकर बरखेड़ा रोड विक्रमगढ़ पर दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सवार हीरालाल व जितेन्द्र को चोट आई। पुलिस थाना आलोट ने वाहन चालक के खिलाफ टक्कर का केस दर्ज किया।इधर
वृद्धा को घर के सामने ही मोटरसाइकल चालक ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकल चालक ने वाहन तेजगति से चलाकर तलाईखेड़ा रहवासी देवाबाई नामक वृद्धा को उसके घर के सामने ही टक्कर मार दी जिससे वृद्धा को चोट आई। बाजना पुलिस ने केस दर्ज किया।
एक अन्य मोटर साइकल के चालक ने वाहन तेजगति से चलाकर चलाया और नातरिया बारी घाटा पर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार को चोट आई। बाजना थाना पुलिस ने कागलीखोरा रहवासी कालू निवासी कागलीखोरा की रिपोर्ट पर मोटर साइकल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *