जिले के अपराध समाचार: जमीन की रजिस्ट्री में अपना नाम जुडाकर की धोखाधड़ी,गुल्ली-डंडे खेलने पर विवाद

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read

रतलाम,15जनवरी(खबरबाबा.काम)। रजिस्ट्री कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर जमीन की रजिस्ट्री में अपना भी नाम जुडा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बाजना पुलिस के अनुसार आवेदक ने एक जमीन खरीदी थी जिसकी रजिस्ट्री करवानी थी। रजिस्ट्री कराने का जिम्मा बसंतीलाल पिता शंभुसिंह ने लिया था। आरोपी बसंतीलाल ने अपने साथी दशरथ पिता दिनेश के सहयोग से खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री में अपना नाम जुड़वा लिया। जब पीड़ित को इसका पता चला तो उसने पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने फरियादी के साथ धोखाधड़ी की है। इस पर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
गुल्ली-डंडे खेलने पर हुआ विवाद
गुल्ली-डंडे खेलने की बात को लेकर एक युवक के साथ विवाद कर उसके साथ मारपीट की गई।
जिले के गांव बोरखेड़ा रहवासी गोपाल बंजारा (19) ने पिपलौदा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बोरखेड़ा के शासकीय प्राथमिक स्कूल मैदान पर गुल्ली-डंडे खेलने की बात को लेकर बोरखेड़ा के ही कथित दिनेश नामक युवक ने विवाद कर गालीगलौज की। उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस थाना पिपलौदा ने मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज किया।
उधर, लक्कड़पीठा रोड चांदनीचौक पर कल एक युवक के साथ मारपीट कर मैजिक में तोडफ़ोड़ की। पुलिस थाना माणकचौक ने सुभाषनगर रहवासी कैलाश पिता प्रेमचंद राठौर की रिपोर्ट पर दीनदयालनगर रहवासी जीवन नामक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फरियादी कैलाश राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल शाम को वह लक्कड़पीठा रोड चांदनीचौक पर था कि तभी कथित युवक आया और गालीगलौज एवं मारपीट करने लगा। उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर मैजिक में तोडफ़ोड़ भी की।
कालूखेड़ा थाना पुलिस ने भैंसाना रहवासी प्रदीपसिंह की रिपोर्ट पर पीरसिंह व एक अन्य के खिलाफ गालीगलौज कर धमकी देने का केस दर्ज किया। वहीं पीरसिंह की रिपोर्ट पर प्रदीपसिंह व दो अन्य के खिलाफ गालीगलौज कर धमकी देने का केस दर्ज किया।
नदी किनारे से बाइक चोरी
नदी किनारे खड़ी मोटरसाइकल चोरी हो गई। बाइक चुराकर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चोरी का नामजद मामला दर्ज किया है।
रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत गांव खीमाखेड़ी रहवासी रामेश्वर ने मोटरसाइकल गुणावद में नदी किनारे खड़ी कर रखी थी। 4 जनवरी की शाम को जब वह वापस नदी किनारे पहुंचा तो बाइक को नदारत पाया। आसपास काफी तलाशने पर मोटरसाइकल का कहीं पता नहीं चल पाया।
फरियादी ने कल नामली थाने पहुंचकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई उसका आरोप हैं कि मोटरसाइकल को तीन व्यक्ति चुराकर ले गए। पुलिस थाना नामली ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ चोरी का नामजद मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी वाहन का पता नहीं चला है।
शराब जब्त
मोटरसाइकल पर अवैध रूप से शराब परिवहन कर ले जाई जा रही थी कि पुलिस ने जब्त कर ली। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने कल शाम को बिरियाखेडी नाले के पास से एक मोटरसाइकल सवार को पकड़ा। पुलिस ने बाइक सवार के कब्जे से 50 क्वार्टर देशी शराब सहित 12 बीयर जब्त की। पुलिस के मुताबिक पकड़ाया युवक शराब का अवैध रूप से परिवहन कर रहा था। पुलिस ने शराब ले जाने में उपयोग में लाई जा रही मोटरसाइकल को भी बरामद किया। पुलिस ने पकड़ाए युवक सैलाना रहवासी संजय नामक युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया। वही बिलपांक थाना पुलिस ने प्रीतमनगर के आगे रेलवे अंडर पुलिया के पास से एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके पास से अवैध शराब के 20 क्वार्टर जब्त किए। वहीं सरवड़ में दुकान के सामने से भी एक युवक के कब्जे से 17 क्वार्टर जब्त किए।
उधर, दीनदयालनगर थाना पुलिस ने बाजना बसस्टेंड से एक युवक को सट्टा अंक लिखते पकड़ा। इसके पास से नगदी सहित सट्टी सामग्री जब्त कर सट्टे का मामला दर्ज किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *