जेपी नड्डा के हाथों में बीजेपी की कमान, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली, 20जनवरी2020/जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की. राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे. नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12.30 बजे तक था. जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था.
पिछले साल खत्म हुआ था शाह का कार्यकाल
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यकाल पिछले साल खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ नड्डा के नजदीकी रिश्ते रहे हैं. मोदी जब हिमाचल के प्रभारी हुआ करते थे तब से दोनों के बीच अच्छे समीकरण रहे हैं. दोनों अशोक रोड स्थित बीजेपी मुख्यालय में बने आउट हाउस में रहते थे. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय भी संभाला.
(साभार-आज तक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *