शुद्ध के लिए युद्ध अभियान पांच खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 21 जनवरी 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान सतत जारी है। 20 जनवरी को रतलाम ग्रामीण में खाद्य तथा औषधि प्रशासन के द्वारा 5 प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्राप्त किए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.आर. सोलंकी, श्रीमती प्रीति मनडोरिया, श्री यशवंत शर्मा के दल ने सोनगरा रेस्टोरेंट नामली बायपास से 1 नमूना सोयाबीन आईल लूज, श्रीजी भोजनालय महू-नीमच रोड से 1 नमूना सोयाबीन आईल लूज, रुद्राक्ष रेस्टोरेंट नामली बायपास से घी का 1 लूज नमूना, पुखतारा रेस्टोरेंट नामली बायपास से दही का एक लूज नमूना संग्रहित किया
गोकुल होटल महू नीमच रोड फोरलेन रतलाम तथा पुखतारा रेस्टोरेंट नामली से 14 बाटल, जीरा मसाला, कोल्ड्रि्ंक्स जनहित में नष्ट करवाए गए। कुल 4 नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *