प्राचार्य निलबंन मामला: ग्रामीण विधायक भी बच्चों के समर्थन में पहुंचे धरना स्थल, परीक्षा देने के लिए बच्चों को समझाया, दोपहर में बिस्किट खिलाकर कराया धरना समाप्त

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,21जनवरी2020/वीर सावरकर की फ़ोटो वाली कापियां बाटने के मामले में मलवासा स्कूल के प्राचार्य आर एन केरावत के निलंबन के बाद से ही छात्रो का विरोध जारी है। छात्रों ने सोमवार से प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।छात्र स्कूल के बाहर ही धरने पर बैठ गए। मंगलवार को ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना मौके पर पहुंचे और बच्चों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। दोपहर में समझाइश के बाद बच्चे बुधवार से परीक्षा देने के लिए राजी हुए और ग्रामीण विधायक ने बिस्कीट खिलाकर धरना समाप्त कराया।
इसके पूर्व सोमवार को एसडीएम ओर जिला शिक्षा अधिकारी की समझाइश पर भी बच्चे अपनी मांग प्राचार्य को बहाल करने पर अडिग रहे। बच्चो का कहना था कि जब तक केरावत सर नही आते है तब तक विरोध करेंगे। सोमवार को नोवी की प्री वार्षिक परीक्षा का गणित का ओर दसवीं प्री बोर्ड का विज्ञान का पर्चा था।सभी छात्र स्कूल पहुचे लेकिन परीक्षा में शामिल नही हुए। सूचना पर एसडीएम ओर जिला शिक्षा अधिकारी पहुचे।बच्चो को समझाया।उन्होंने कहा बच्चो आपकी बात हमने वरिष्ठ अधिकारियों को बता दी है।लेकिन बच्चे नही माने और धरना जारी रखा।
बच्चो का धरना शुरू होने के बाद मंगलवार को रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी पहुचे और बच्चो के बीच जाकर धरने पर बैठ गये। विधायक का कहना है कि सरकार ने अगर बात नही सुनी तो बच्चो का भविष्य खराब होगा। सरकार को जल्दी से बच्चो की मांग सुनना चाहिए और अगर बच्चो की यहां नही सुनी तो वो बच्चो को भोपाल मुख्यमंत्री के पास लेकर जाएंगे।
निलम्बित प्राचार्य ने फोन पर दी समझाइश,विधायक ने बच्चों को खिलाएं बिस्किट
मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे विधायक ने बच्चों को कल परीक्षा देने को कहा और प्राचार्य केरावत से फोन पर बच्चो की बात करवाई । दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बच्चे माने,इसके बाद विधायक ने बिस्किट खिला कर धरना समाप्त करवाया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *