भाजपा संभागीय संगठन मंत्री ने रतलाम में ली बैठक, कहा-माफियाओं की आड़ मे भाजपा समर्थकों पर अत्याचार बर्दाश्त नही,24 जनवरी को भाजपा करेगी कलेक्टोरेट का घेराव

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,22जनवरी2020/ प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश भर मे माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की आड़ मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों को चुन-चुन कर प्रताड़ित कर रही है। एक तरफ प्रदेश मे माफिया बेखोफ है ,लेकिन दुसरी तरफ नियमानुसार ईमानदारी से अपना व्यापार -व्यवसाय चलाने वाला आम नागरिक जिला प्रशासन एवं नगर निगम की ज्यादतियों के चलते खोफ मे जी रहा है।
उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया ने रंगोली सभागृह मे आयोजित रतलाम जिले के जनप्रतिनिधियों तथा संगठन के अपेक्षित पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि जब से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार आई है तब से सरकार के दबाव मे जिला प्रशासन बदले की भावना से कार्यवाहिया करने मे लगा है। श्री लिटोरिया ने कहा कि हमने लगातार प्रदेश मे 15 वर्षो तक सरकार चलाई है, लेकिन इस दौरान कभी हमने बदले की भावना से किसी को परेशान नही किया। उन्होने आरोप लगाया कि माफियाओं की आड़ मे कमलनाथ सरकार के दबाव मे रतलाम जिला प्रशासन जिले भर मे जिस तरह भाजपा समर्थकों के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से कार्यवाहिया कर रहा है वह बर्दाश्त नही की जायेगी।
सरकारे आती है, जाती है प्रशासन को निश्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए। संगठन मंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ 24 जनवरी शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।
बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिले के तीनो भाजपा विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्रपांण्डे, दिलीप मकवाना, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित, रामस्वरूप गुर्जर मंचासिन रहें।
जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि 24 जनवरी शुक्रवार को जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता दोपहर 12.30 बजे कलेक्टर कार्यालय पर एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। घेराव का नेतृत्व क्षेत्रिय सांसद गुमानसिंह डामोर करेंगे। पार्टी द्वारा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया जायेगा।
प्रारंभ मे संगठन मंत्री ने डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पं.दिनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने प्रस्तुत किया, बैठक का संचालन पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने तथा आभार पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *