जिले के अपराध समाचार:सेजावता फंटे पर ट्रक ने चार पहिया को टक्कर मारी, तीन घायल। लोन की राशि बैंक में जमा नहीं कर की धोखाधड़ी

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,24जनवरी(खबरबाबा.काम)। सेजावता फंटे पर सुबह उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे टवेरा में सवार यात्रियों की गाडी को ट्रक नेे पीछे से टक्कर मार दी । हादसे में टवेरा में सवार राजस्थान के तीन लोग जख्मी हो गए।
अस्पताल सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सिरोही जिले के गांव पीरपाड़ा निवासी नगीदेवी पति नगा राम रेवारी उम्र 60 वर्ष, नेमाराम पिता सदलाराम रेवारी उम्र 60, मकनाराम पिता जेवाराम रेवारी उम्र 70 वर्ष अपने परिवार के साथ उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे। उनकी टवेरा गाडी सुबह करीब 7.15 बजे सेजावता फंटे के समीप पहुंची थी कि तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टवेरा को टक्कर मार दी ,जिससे टवेरा में पीछे की ओर बेठे तीनों यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


लोन की राशि जमा नहीं कर की धोखाधड़ी
रतलाम/लोन राशि को लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
धोखाधड़ी का मामला स्टेशनरोड पुलिस थाने पर आदर्श गुरु कल्याणनगर रहवासी भंवरलाल तोलाराम ने दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी भंवरलाल गेहलोत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक फायनेंस बैंक पर फोर क्लोज की लोन राशि 1 लाख 6 हजार 544 रुपए जमा करवाई लेकिन यह राशि बैंक में जमा नहीं कर धोखाधड़ी की। फरियादी ने इस मामले में पवन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस थाना स्टेशनरोड ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

  1. मारपीट-

मंशापुरण कॉलोनी जावरा रहवासी शिवलाल निनामा की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बबलु नामक युवक के खिलाफ गालीगलौज एवं मारपीट कर धमकी देने का केस विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया।
शिवगढ़ थाना पुलिस ने खाखरापाड़ा रहवासी रमेश की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खाखरापाड़ा में स्कूल के पास कथित नेवला, रमेश, कानजी व भूरा नामक युवक ने पुराने विवाद की बात पर गालीगलौज एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
बिलपांक थाना पुलिस ने चवरा रहवासी मडिया की रिपोर्ट पर सरदार नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। फरियादी का आरोप है कि कपास तोडऩे की बात को लेकर कथित ने गालीगलौज एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
उधर, दीनदयालनगर थाना पुलिस ने खेतलपुर रहवासी वृद्धा की रिपोर्ट पर भंवरलाल उर्फ बंी के किलाप गालीगलौज कर धमकी देने का केस दर्ज किया। इसी थाना पुलिस ने चैनपुरा रहवासी बापू की रिपोर्ट पर भी मारपीट का केस दर्ज किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *