डेरी में आयोजित की गई जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 24 जनवरी 2020/ रतलाम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को ग्राम पंचायत अंबोदिया के ग्राम डेरी में आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा द्वारा की गई। उपाध्यक्ष श्री डीपी धाकड़, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, सदस्यगण तथा अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में मनरेगा योजना के वर्ष 2020-21 के लेबर बजट का अनुमोदन किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष श्री डीपी धाकड़ द्वारा अंबोदिया से चिकलिया 1 किलोमीटर मार्ग निर्माण तथा चिकलिया से डेरी मार्ग निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारी को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत धामनोद में स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन निर्माण प्रारंभ होने पर कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया।

ग्राम पंचायत नलकुई तथा चिकलिया में पूर्व से स्वीकृत बाउंड्रीवाल निर्माण अपूर्ण होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री परमेश मईडा द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई। सीईओ श्री केरकेट्टा ने रतलाम जनपद सीईओ को 10 दिवस में कार्य पूर्णता के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री डी.पी. धाकड़ द्वारा ग्राम पंचायत बांगरोद, ईसरथूनी तथा भाटखेड़ा में गौशाला निर्माण निर्माण के लिए निर्देशित किया गया। उनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत की जाने वाली गौशालाओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश पशु चिकित्सा सेवा अधिकारी को दिए गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *