जिले में भी गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा,मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 25 जनवरी 2020/ रतलाम जिले में भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य समारोह रतलाम स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा जहां मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। पुलिस परेड ग्राउंड पर प्रातः 9:00 ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा।
मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के संदेश का वाचन होगा। हर्ष फायर तथा मार्च पास्ट किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, मध्यप्रदेश गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पीटी प्रदर्शन होंगे। शासकीय विभागों द्वारा अपने कार्यक्रमों योजनाओं पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। उत्कृष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *