उज्जैन कमिश्नर ने ली वीसी, कार्य में कोताही पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 29 जनवरी 2020/ उज्जैन कमिश्नर अजीत कुमार ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर तथा अन्य अधिकारियों की वीसी लेकर राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। रतलाम एनआईसी कक्ष में इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, उपसंचालक कृषि श्री मोहनिया उपस्थित थे।

वीसी में कमिश्नर ने वनाधिकार अधिनियम के तहत पात्र आदिवासी हितग्राहियों को अधिकार पत्र समय सीमा में दिए जाने हेतु तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि इस कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी अधिकारी, कर्मचारी कार्य निष्ठा नहीं रखेंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। कमिश्नर ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना, राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालयों के निर्माण की लक्ष्य पूर्ति की भी समीक्षा की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *