रतलाम: घर में घुसकर की तोड़फोड़, किराना व्यापारी के गोदाम सेे सामान चोरी

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,30जनवरी(खबरबाबा.काम)। स्टेशनरोड थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गालीगलौज एवं बाइक में तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज किया।
लम्बी गली थावरिया बाजार रहवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह थावरिया बाजार में किराये के मकान में रहती है। महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तीन युवकों ने कल दरवाजा का खट खटाया और घर में घुस गए। आरोप है कि इन युवकों ने घर में घुसकर बर्तन-भांडे फेंककर गालीगलौज की तथा फरियादिया के लड़के की मोटरसाइकल में तोडफ़ोड़ की। पुलिस थाना स्टेशन रोड ने तीन युवकों के खिलाफ अलग-अलग धारा में केस दर्ज किया।
बाजना पुलिस ने गौतमपुरा मोहल्ला बाजना रहवासी महिला की रिपोर्ट पर कुंदनपुर के रहवासी रमेश के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया. आरोप है कि फरियादिया का रास्ता रोककर गालियां देकर मारपीट की।
सैलाना थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज किया। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने मोबाइल पर बातचीत की बात को लेकर लकड़ी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने भी जवारहरनगर रहवासी महिला की पिोर्ट पर चार लोगो के खिलाप रास्ता रोककर मारपीट कर गाली गलोच कर धमकी दी।
किराना व्यापारी के गोदाम सेे सामान चोरी
आलोट। सालासार कालोनी में अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी के गोदाम को निशाना बना दिया ओर गोदाम में रखे किराना सामान को चुरा ले गए। अब पुलिस बदमाशों को पकडऩे के लिए सीसीटीवी कैमरों का सहयोग ले रही है। आलोट थाना पुलिस के अनुसार विगत 16 जनवरी की रात करीब 1 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरो ने बस स्टैण्ड के समीप सालासर कालोनी में किराना व्यापारी निर्मल पिता नंदकिशोर पोरवाल के गोदाम को निशाना बना दिया। बदमाश गोदाम में ताला तोडकर अंदर घुस गए ओर वहां से तेल, घी के डिब्बे, पीन खजूर, बादाम, खोपरा के बॉक्स के अलावा शक्कर ओर चाय की कटिटया चुरा ले गए। पीडि़त ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई।अब पुलिस गोदाम की ओर आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी केमरो को खंगाल रही है । पुलिस ने फिलहाल पीडि़त की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *