रतलाम 31 जनवरी 2020/ शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में 31 जनवरी से दो दिवसीय जिला स्तरीय करियर अवसर मेला सैलाना विधायक श्री हर्षविजय गेहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।
जिला स्तरीय करियर मेले का शुभारम्भ प्रातः 11.30 बजे होगा। मेले में मौके पर ही पंजीयन होगा। पंजीयन के बाद विद्यार्थी विभिन्न कम्पनियों के स्टाल पर जाकर अपनी योग्यता अनुसार पसंद की नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। मेले में महाविद्यालय के विद्यार्थी के अलावा अन्य विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकते हैं। मेले में अहमदाबाद की जे.पी. मैनेजमेंट कम्पनी, गांधीनगर की कास मोस मेन पावर, भीलवाडा की संगम स्पिनर, इंदौर की नवभारत फर्टिलाइजर एवं शिवशक्ति बायोटेक्नालाजिस्ट, भोपाल की आईएफबीआई, पीथमपुर की प्रतिभा सिंटिक्स, रतलाम की पटेल वाइन, इप्का, पटेल मोटर्स, यूरिका फोब्स, एक्षन रिटेल, मक्स्युवा लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस, विप्लव लाइफ, जे.के. बायोएग्रोटे, एस.आर, जाब प्लेसमेंट, राज कंसल्टेंसी आदि कम्पनियां आएंगी।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. दिनेश बौरासी ने बताया कि विद्यार्थी अपने साथ सीबी, दस्तावेज तथा पासपोर्ट साइज के फोटे लेकर आएँ। मेले में 8 वीं, 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, पोलिटेकनिक, स्नातक, इंजीनियर, मैनेजमेंट आदि योग्यता के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कम्पनियां आएंगी। कम्पनियों से जाब आफर लेटर भी मंगवाए गए हैं। मेला समिति अध्यक्ष एवं अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय वाते ने विद्यार्थियों एवं जिले के नागरिकों से मेले में भाग लेने का अनुरोध किया है।


