रतलाम में 10 दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 1 फरवरी 2020/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में राज्य शासन द्वारा खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनियों की श्रंखला में 31 जनवरी को रतलाम में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री डी.पी. धाकड़, श्री राजेश भरावा ने 10 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप केरकेट्टा, श्री सुशील नागर, श्री शेरू पठान, श्री राकेश आचार्य, श्री दशरथ भाभर, श्री शंकरलाल मालवीय सेजावता, श्री हारून शाह, ग्रामोद्योग प्रबंधक श्री जगदीश पांडे, सहायक श्री राजेंद्र पांडे आदि उपस्थित थे।

स्थानीय नेहरू स्टेडियम मार्केट काला घोड़ा के पास आयोजित प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों पर विशेष छूट का लाभ आम नागरिकों को दिया जा रहा है। प्रदर्शनी में उत्तम गुणवत्ता के खादी वस्त्रो की विशेष श्रृंखला उपलब्ध है जिनमें सूती खादी वस्त्र, पोली खादी वस्त्र, खादी सिल्क साड़ियां, खादी कुर्ते, शर्ट, जैकेट, शुद्ध जम्मू कश्मीरी ऊन से बनी शाल, कम्बल, हर्बल प्रोडक्ट, जैविक उत्पाद, शहद तथा अन्य कई ग्रामोद्योग सामग्री विक्रय हेतु उपलब्ध है। सभी प्रकार के खादी वस्त्रो पर 30 प्रतिशत तक छूट रहेगी एवं विंध्या वैली उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *