भारतीय रेलवे का एलान, इंदौर और वाराणसी के बीच चलेगी देश की तीसरी निजी ट्रेन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
नई दिल्ली, 2फरवरी2020/रेलवे ने इंदौर से वाराणसी के बीच देश की तीसरी निजी ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को कहा, आईआरसीटीसी रात में चलने वाली इस ट्रेन के डिब्बे हमसफर एक्सप्रेस की तरह होंगे। पिछले कुछ महीनों में दो मार्गों नई दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद पर तेजस एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है।

नई दिल्ली और मुंबई स्टेशन होंगे वर्ल्ड क्लास

रेलवे ने पीपीपी मॉडल पर अमृतसर, ग्वालियर, साबरमती, नागपुर स्टेशन निर्माण की योजना तैयार कर ली है। सोमवार को निजी भागीदारी के तहत चारों स्टेशन के निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। इसके साथ ही रेलवे ने 10 और स्टेशन को निजीभागीदारी के तहत निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसमें मुंबई के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। अगले तीन महीने में इन स्टेशनों का प्रोजेक्ट फाइनल कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना के लिए रेलवे ने नीति में बदलाव कर फास्ट ट्रैक मोड के तहत काम करने का निर्णय लिया है।

550 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सरकार के 100 दिन पूरे होने के अंदर ही 550 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा दी गई है। इस साल 27 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के लक्ष्य की घोषणा की गई है।

रेलवे लाइन के विद्युतीकरण से बचेगा डीजल इंजन का खर्च

वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान रेलवे का खर्च कम करने का एक खाका पेश करते हुए 2700 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण करने की बात कही। इससे डीजल इंजन के जरिये होने वाले खर्च पर लगाम लगाई जा सकेगी। इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों की रफ्तार को भी बढ़ाया जा सकेगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *