रतलाम: अब सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना या व्यसन कर थूकना पड़ेगा भारी, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने गुरुवार से शुरू की जुर्माने की कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,6फरवरी(खबरबाबा.काम)। अब सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करना सेहत पर ही नहीं जेब पर भी भारी पड़ने वाला है। अगर सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते हुए पकड़ लिया गया तो पुलिस आप से जुमार्ना वसूल सकती है। जिले भर में एसपी गौरव तिवारी के निर्देश के बाद गुरूवार से अभियान की शुरूआत की जा चुकी है।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया जिलें के सभी थानों को सार्वजनिक रूप से धुम्रपान करने वालें एवं तम्बाकू खाकर इधर उधर थुकने वालों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए है। इसके लिए बाकायदा पुलिस सार्वजनिक जगहो की निगरानी के अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस, सिनेमा हाल, बगीचे, स्टेशन, बस स्टैण्ड, चौराहे आदि पर रोक कर भी जांच कर सकती है।
यही नहीं जुर्माना न देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार ने पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान न करने का कानून बना रखा है। राज्य सरकारों को इस पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। नए निर्देशों के बाद अब लोगों के लिए पब्लिक प्लेस पर धुएं के छल्ले उड़ाना या पान मसाला खाकर थूकने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
एसपी तिवारी ने बताया विश्व कैंसर दिवस पर तम्बाकू उत्पादों के इस्तेमाल के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता फैलाई गई है । सार्वजनिक स्थलों पर पुलिसकर्मी अगर किसी शख्स को सरेआम धूम्रपान करते हुए पकड़ेंगे तो उससे 200 रुपये जुर्माना वसूलेंगे। अगर कोई व्यक्ति जुमार्ना नहीं देता है तो उसका चालान किया जाएगा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश होकर जुमार्ना अदा करना होगा। शहर और जिले में एसपी के निर्देश पर गुरुवार को कार्रवाई शुरू भी हो चुकी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *