रतलाम: दुपहिया से जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, छात्र की मौत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,10फरवरी(खबरबाबा.काम )। शहर के दो बत्ती क्षेत्र लोकेंद्र भवन रोड पर सोमवार को दुर्घटना में एक नाबालिग की वाहन दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात आरोपी घटनास्थल से भाग गया। जानकारी मिलने पर दो बत्ती पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वयं पिता नितिन पोखरना 15 वर्षीय निवासी स्टेशन रोड सोमवार शाम करीब 5 बजे अपने एक्टिवा वाहन से दो बत्ती से गीता मंदिर की ओर जा रहा था ,तभी लोकेन्द्र भवन के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी ,जिससे बालक अचेत होकर नीचे गिर पड़ा और वाहन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे स्वयं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्वयं गुरुतेग बहादुर स्कूल में 10 वी कक्षा छात्र था।
मार्ग पर जा रहे राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना दो बत्ती पुलिस को दी और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टरों ने स्वंय को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों सौप दिया गया। दो बत्ती पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *