रतलाम: शहर के 3 पार्कों में खुलेंगे ओपन जिम,राशि जमा नहीं करने वाले बड़े बकायदारों के खिलाफ अब होगा एक्शन, निगम की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 20 जनवरी 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार को नगर निगम कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उपायुक्त नगर निगम सुश्री तपस्या परिहार तथा नगर निगम के इंजीनियर एवं अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि नगर निगम के लिए 30 नए कचरा एकत्रीकरण वाहन आने वाले हैं, उनके लिए चालक रखने हेतु टेंडर जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। शिक्षा उपकर से शहर के स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। इस कार्य के लिए अधिकतर डीपीआर कंप्लीट कर दी गई है, जल्द ही टेंडर किए जाएंगे। नगर निगम के संपत्ति कर वसूली अभियान के अंतर्गत 47 बड़े बकायेदारों में से 9 बकायेदारों में राशि जमा कर दी है, शेष के विरुद्ध नगर निगम द्वारा कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। शहर के नालों की सफाई के लिए कलेक्टर ने समय सीमा कैलेंडर तैयार करने के निर्देश उपायुक्त सुश्री परिहार को दिए।
शहर के विभिन्न पार्कों में झूलों के टेंडर जारी करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। साथ ही शहर के 3 पार्कों में ओपन जिम के लिए भी टेंडर जारी करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि डोसी गांव में निर्मित 140 पीएम आवास शिवशंकर नगर के हितग्राहियों को आवंटित किए जा रहे हैं। आगामी 19 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे पुराने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आवासों का लॉटरी द्वारा हितग्राहियों का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही अजंता टॉकीज क्षेत्र के समीप रहवासियों को मुखर्जी नगर में बने पीएम आवास आवंटित किए जा रहे हैं। इनका आवंटन भी 19 फरवरी को लॉटरी द्वारा होगा। बताया गया कि निगम के सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *