जनगणना 2021 दो चरणों में कार्य किया जाएगा, तैयारियों में तेजी आई

indresh98kumar@gmail.com
6 Min Read

रतलाम 16 फरवरी 2020/ जनगणना 2021 को संपन्न कराने के लिए जिले में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला जनगणना अधिकारी अनुभाग जनगणना अधिकारी, चार्ज स्तरीय जनगणना अधिकारी तथा चार स्तरीय अतिरिक्त जनगणना अधिकारियों को जनगणना कार्य संपादन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं भारत की दशाब्दिक सोलहवीं तथा आजादी के बाद की आठवीं जनगणना 2021 के महत्वपूर्ण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं

भारत की जनगणना को विश्व में शांतिकाल में किया जाने वाला सबसे बड़ा प्रशासनिक कार्य माना गया है जिससे पूर्ण कराने में सभी संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही शासन की नीतियों का निर्धारण एवं नियोजन होता हैइस दृष्टी से जनगणना कार्य के दौरान सभी निर्धारित विषयों पर सही-सही जानकारी संग्रहित की जाएगी

जिले में जनगणना कार्य के लिए सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा अतिरिक्त प्रमुख जनगणना अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण फुलगारे जिला जनगणना अधिकारी तथा सभी अनुभागों के एसडीएम अनुभाग स्तरीय जनगणना अधिकारी रहेंगे जिला योजना अधिकारी तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी के रूप में पदाभिहित किए गए हैं जिले के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के चार्ज स्तर हेतु 17 चार्ज जनगणना अधिकारी तथा निगमायुक्त श्री एस.के. सिंह को प्रमुख जनगणना अधिकारी नगर निगम एवं कार्यपालन यंत्री नगर निगम श्री सुरेश व्यास नगर जनगणना अधिकारी के अलावा जिले के सभी नायब तहसीलदार अतिरिक्त जनगणना अधिकारी के रूप में पदाभिहित किए गए हैं जनगणना कार्य में नियोजित सभी जनगणना अधिकारियों और चार्ज स्तर पर जनगणना कार्य करने वाले लिपिकों को प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार चौबे श्री मनोज नाथानी, श्री लक्ष्मण परवाल तथा डॉ. विनोद कुमार शर्मा द्वारा दिया जाएगा प्रशिक्षण 17 फरवरी से 20 फरवरी तक जिला स्तर पर आयोजित होंगे

जनगणना का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा प्रथम चरण में 1 मई से 14 जून 2020 तक मकान सूचीकरण कार्य तथा राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर (एनपीआर) को अद्यतन किया जाएगा दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य 9 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक होगा जनगणना 2021 का संदर्भ काल 1 मार्च 2021 के 00.00 बजे का समय रहेगा जिसका तात्पर्य यह है कि 1 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार जनसंख्या के आंकड़े प्राप्त होंगे जनगणना 2021 के दोनों चरणों का कार्य मैदानी स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के द्वारा संपादित किया जाएगा, जिनकी नियुक्ति संबंधित चार्ज के चार्ज जनगणना अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा नगर निगम आयुक्त द्वारा की जाएगी रतलाम जिले में जनगणना के प्रथम चरण के कार्य के लिए 3100 प्रगणकों और 517 पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा जिन्हें शीघ्र ही प्रशिक्षित किया जाएगा प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को चार्ज स्तरीय पर प्रशिक्षण देने के लिए 62 फिल्ड ट्रेनर्स नियुक्त किए जा चुके हैं जिन्हें भी शीघ्र ही जिला स्तर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा

जनगणना 2021 कार्य के लिए जनगणना 2011 के द्वितीय चरण के गणना ब्लॉकों को मूल रूप से उपयोग में लाया जाएगा सामान्य तौर पर 650 से 800 की जनसंख्या वाले गांव का एक मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाया जाएगा ऐसे राजस्व गांव जिनकी जनसंख्या उल्लेखनीय रूप से कम हो या वीरान हो, ऐसे प्रत्येक गांव का एक अलग ब्लॉक बनाया जावेगा 150 से 180 जनगणना मकानों का एक ब्लॉक प्रगणक को सौंपा जाएगा 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक सर्किल होगा गांवों और नगरों में मकान सूचीकरण ब्लॉक की पहचान के लिए गांवों और नगरों के प्रत्येक मकान पर जनगणना मकान नंबर अंकित किए जाएंगे जनगणना कार्य की जानकारी के लिए प्रत्येक चार्ज स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना और कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया जाएगा जनगणना 2021 का कार्य पूर्व की जनगणना से भिन्न रहेगा जिसमें भारत के रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्वारा तैयार किए गए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य किया जावेगा इस बार आंकड़ों के संग्रह में डिजिटल तकनीक का भरपूर उपयोग होगा जनगणना 2021 के आंकड़ों का संग्रह मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा जो पहली बार होगा जिसके लिए विभिन्न मोबाइल एप तैयार किए गए हैं जनगणना के सभी कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *