रतलाम:पुलिस ने की घेराबंदी, दो पिस्टल और ज़िंदा कारतुस बरामद, तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,18फरवरी(खबरबाबा.काम)। दिनदयाल नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से पिस्टल खरीद-फरोख्त की सूचना पर दबिश दी। मौके से पुलिस ने एक युवक को धरदबोचा, वहीं उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिनदयाल नगर थाना पुलिस के अनुसार पुलिस को मुखबीर से जैन स्कूल के पीछे पिस्टल खरीद फरोख्त की सूचना मिली थी। उस पर उन्होने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर दबिश दी तो पुलिस ने मोके से अक्षय निवासी गोशाला रोड को धरदबोचा, लेकिन उसका साथी एक पिस्टल फेंककर भाग निकला। पूछताछ में अक्षय ने बताया कि शैलेन्द्र उर्फ ने उसे उक्त पिस्टल राजेन्द्र नगर निवासी धीरज को देने के लिए भेजा था। पुलिस ने इस मामले में मोके से दो देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किए। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 व 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनो फरार आरोपियों को पकडने के लिए दबिशे दी, लेकिन पुलिस को अभी उसमें सफलता हासिल नही हुई है।
(सांकेतिक फोटो)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *