राजस्थान: नदी में गिरी बरातियों से भरी बस, 25 लोगों की मौत, 5 घायल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

बूंदी,26फरवरी2020/राजस्थान के बूंदी जिले में एक बस बुधवार को नदी में गिर गई. इस हादसे में 25 लोगों की मौत की आशंका है. घटना कोटा-दौसा मेगा हाइवे पर हुई. बस 30 बरातियों को लेकर जा रही थी. इस हादसे में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में रेफर किया गया है. फिलहाल, राहत और बचाव कार्य चल रहा है.
पुलिस के मुताबिक, कोटा के दादीबाड़ी से बरातियों से भरी बस सवाई माधोपुर जा रहे थे. कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर बस अनियंत्रित होकर मेज नदी में जा गिरी. हादसे की भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बस में सवार लोगों को बचाने की कोशिश में जुट गए. पुलिस और प्रशासन को भी सूचना दी गई.
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
बूंदी जिले के कोटा-दौसा मेगा हाइवे पर हुए इस हादसे में मारे गए लोगों को गहलोत सरकार ने तत्काल मदद देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही मृतकों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश भी दिया गया है.
सीएम ने जताया दुख
इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे बूंदी में हुए दुखद हादसे के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है, जिसमें करीब 25 लोग बस के नदी में गिर जाने के बाद जान गंवा चुके हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
(साभार-आज तक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *