जिले के अपराध समाचार : फिर हुई आनलाइन धोखाधड़ी की वारदात, युवक ने 60 हजार गवाएं ,मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,3मार्च(खबरबाबा.काम)।आनलाइन धोखाधड़ी के मामले दिनोदिन बढते ही जा रहे है। अब एक गुमटीधारक इस बार धोखाधडी का शिकार हुआ है। फरियादी ने अपनी गुमटी बेचने के लिए वेबसाइट पर डाली और आरोपी ने अपने अकाउंट पर 10 रूपये डलवाकर उसके खाते से हजारों की राशि निकालकर धोखाधडी की।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के मुताबिक महालक्ष्मी नगर निवासी नितिन पिता ईश्वरदास बेरागी उम्र 31 की बस स्टैण्ड पर गुमटी है। फरियादी द्वारा गुमटी को बेचने के लिए एक वेबसाइट पर डाली। इस पर एक आरोपी व्यक्ति ने फरियादी के मोबाइल नंबर पर गुमटी खरीदने संबंधी बात की। उसने कहा कि 18 हजार रूपये के बदले वह फिलहाल 10 रूपये आनलाइन डालेगा और जो ओटीपी मिले उसे बताना है। फरियादी ने ऐसा ही किया ओर अपने खाते में आए 10 रूपये के बाद उसने ओटीपी बता दी।इधर कुछ ही देर में फरियादी के खाते से 60 हजार रूपये निकल गए। इस पर फरियादी घबरा गया ओर उसने तुरंत बैंक में जाकर संपर्क किया ओर बैंक खाते को बंद करवाया। पीडि़त ने बाद में थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफॅ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
चोरो के निशाने पर मंदिर
जिले में मंदिरों को चोर लगातार निशाना बना रहे है । इस बार चोरो ने बिलपांक थाना क्षेत्र के एक मंदिर को निशाना बना दिया और वहां से दानराशि व अन्य सामान चुरा ले गए।
चोरो ने बीति रात उंडवा के बालाजी मंदिर को निशाना बनाया ओर चोर मंदिर का ताला चटकाकर अंदर घुस गए ओर मंदिर में रखी दानपेटी में से दानराशि चुरा ले गए। वहीं चोरों ने पूजन सामग्री को भी चुरा लिया। पुलिस ने इस मामले में वहां के पुजारी किशोरदास पिता रामदास वैष्णव की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बाइक सवार से देशी कट्टा बरामद
रतलाम। बाइक सवार युवक से पुलिस ने देशी कट्टा मय कारतूस के जब्त कर मोटरसाइकल को भी कब्जे में लिया। युवक से हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है।
रावटी थाना पुलिस ने कल शाम को रिलायंस पेट्रोल के सामने से बाइक सवार युवक को रोका। तलाशी दौरान पुलिस को युवक के पास से कट्टा मिला। पुलिस ने बारह बोर का लोहे का देशी कट्टा सहित तीन कारतूस जब्त किए। पुलिस ने पकड़ाए युवक से हथियार के संबंध में पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह हथियार कहां से लाया और हथियार लेकर क्यों घूम रहा था।
पकड़ाया युवक रावटी थाने के गांव उमरबट्टा का है। पुलिस ने इसके खिलाफ 25-27 आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *