मध्यप्रदेश: रात में सिंधिया समर्थक सभी 16 विधायकों का इस्तीफा मंजूर, बहुमत परीक्षण से पहले आज सीएम की प्रेसवार्ता,हो सकता है यह..

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल, 20मार्च2020/मध्यप्रदेश की सियासत बीते 10 दिन में कई करवट ले चुकी है। ताजा घटनाक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। राज्य के सियासी गलियारों से खबर है कि वह बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीफा भी दे सकते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेस के सभी बागी 16 विधायकों के इस्तीफे भी मंजूर हो चुके हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति ने बताया कि कांग्रेस के बागी 16 विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए जा चुके हैं। 10 मार्च को विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया बहुमत परीक्षण का आदेश
इससे पहले मध्यप्रदेश संकट को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला देते हुए कहा कि कल सदन में बहुमत परीक्षण कराया जाए। शाम पांच बजे तक पूरी प्रक्रिया खत्म करने का आदेश दिया गया है। अदालत ने कहा कि अगर बागी विधायक विधानसभा आना चाहें तो कर्नाटक और मध्यप्रदेश के डीजीपी को उन्हें सुरक्षा देनी होगी। अदालत ने कहा कि बहुमत परीक्षण की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। इस फैसले के बाद कांग्रेस और भाजपा की तरफ से सियासी बयानबाजियों का दौर तेज हो गया।
(साभार-अमर उजाला)
फोटो-फाइल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *