रतलाम: जनता कर्फ्यू को लेकर पुलिस मुस्तैद, जानिए पुलिस की तैयारियों के बारे में, जिले की सीमाएं भी सील

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,21मार्च(खबरबाबा.काम)/ कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की गई है ।रविवार को सुबह 7:00 से रात 9:00 बजे तक सभी लोगों से घर के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है ।जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए रतलाम पुलिस ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
रतलाम पुलिस के अनुसार जनता कर्फ्यू के दौरान रतलाम पुलिस सुबह 5:30 बजे से रात 11:00 बजे तक क्षेत्र का लगाताऱ भ्रमण करेगी और लोगों को जनता कर्फ्यू के बारे में बताकर इसे लागू करवाएगी। रतलाम पुलिस के मोबाईल वाहन के अतिरिक्त अधिकृत किए गए वाहन भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। पुलिस के अनुसार फिक्स पॉइंट पर भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे ।वही होमगार्ड के जवान भी ड्यूटी में लगाए गए हैं ।रतलाम पुलिस के 1500 जवान इस दौरान अपनी सेवाएं देंगे। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए रतलाम जिले की सीमाएं भी सील कर दी गई है और नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
संक्रमण को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने संक्रमण को रोकने के लिए सड़क पर इधर-उधर थूकने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही शुरु कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *