रतलाम: महिला ने अपनी दो छोटी बेटियों को कमर में बांधा और कुएं में कूद गई,तीनों की मौत,पुलिस जांच में जुटी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,23मार्च(खबरबाबा.काम)/ जिले के सिमलावदा गांव मे एक 25 वर्षीय महिला ने अपने दो दुधमुंही बच्चियों के साथ कुएं मे कूदकर जान दे दी। कुएं मे डूबने से तीनो कि दर्दनाक मौत हो गई। इस आत्महत्या कि वजह सामने नही आई है।
घटना आज दोपहर उस समय हुई जब पीड़िता के घर में कोई नहीं था। इस दौरान महिला ने अपने दोनों बच्चियों उम्र 3 वर्ष और डेढ वर्ष को साड़ी से कमर से बांधा और घर के पास स्थित कुए में कूद गई |
परिजनों ने जब तीनो की तलाश की तो, कुएं के बाहर ही महिला कि चप्पलें और कुए में रुमाल तैरता दिखा | जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीनो शवों बाहर निकाला और पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है | महिला का पति इंदौर में मजदूरी करता है और उसने पारिवारिक विवाद से इंकार किया है | वही बिलपांक थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है | पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा |

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *