Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com
khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com
Close

Search

Trending Now:
5 Essential Tools Every Blogger Should Use Music Trends That Will Dominate This Year ChatGPT prompts – AI content & image creation trend Ghibli trend – viral anime-style visual trend
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com
khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com khabarbaba.pantelislifescience.com
Close

Search

Trending Now:
5 Essential Tools Every Blogger Should Use Music Trends That Will Dominate This Year ChatGPT prompts – AI content & image creation trend Ghibli trend – viral anime-style visual trend
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Home/Uncategorized/लाक डाउन का सख्त से सख्त पालन करवाए , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी में दिए निर्देश
Uncategorized

लाक डाउन का सख्त से सख्त पालन करवाए , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी में दिए निर्देश

By indresh98kumar@gmail.com
April 7, 2020 2 Min Read
0

रतलाम 7 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से सोमवार को वीसी लेकर प्रदेश के सभी कलेक्टर्स तथा पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागु लाकडाउन का सख्त से सख्त पालन करवाया जाए जो भी उल्लंघन करे उसके विरुद्ध कानून में जितनी भी सख्त कार्यवाई हो सकती है की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से डरना नहीं है उससे लड़कर हमें जितना है। म.प्र. में कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, पुलिस, पेरामेडिकल स्टाफ से लेकर पुरा अमला जी-जान से मिशन मोड़ में काम कर रहा है इन सबका अभिनन्दन है मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि डॉक्टर्स, पेरामेडिकल स्टाफ को सुरक्षा तथा चिकित्सालय लाने ले जाने के लिए वाहन व्यवस्था करे।

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम, उसके बचाव व सावधानियों के संबंध में जिला कलेक्टरों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर रतलाम के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एस.पी. श्री गौरव त्तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े भी उपस्थित थी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोविड-19 के संक्रमण रोकने के लिये सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश देते हुये कहा कि विदेशी जमातियों को खोजे और क्वारेंटाइन में रखें, उनका हेल्थ टेस्ट करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम, उसके बचाव व सावधानियों के संबंध में एक हेल्थ डेस्क भी बनाया गया है। वीडियो काँफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रायवेट हॉस्पिटल संचालकों को सामान्य मरीजों को भर्ती करने के लिये समझायें, यदि वे नहीं मानते है तब उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करें। लोग मास्क लगायें और लोगों को होम मेड मास्क के संबंध में जानकारी दे ताकि वे खुद मास्क बना सके। वीडियो कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हेल्थ से संबंधित डाटा एंट्री अपडेट करते रहे और सामान्य मरीजों को कोरोना मरीजों से अलग रखा जाये। कोविड-19 की चर्चा के साथ उन्होंने कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही, निर्बाध आवश्यक माल परिवहन, फसल कटाई के लिये हार्वेस्टर पर छूट, फसल काटने वाले श्रमिक को सोशल डिस्टेंसिंग रखने, बिजली की अबाधित आपूर्ति और ऐसे उद्योग जिसमें उत्पादन की निरंतरता आवश्यक है को जारी रखने के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की अपील भी की और कहा कि यह प्रेरित करें कि एक-एक दिन का वेतन सबको देना चाहिये।

उन्होंने बाहर से जिन बस्तियों में लोग आये है वहां विशेष ध्यान देने को कहते हुये सेनेटाईजर, मास्क और स्वास्थ्य परीक्षण आदि करने के निर्देश के साथ हर जिले को इस संबंध में सावधानी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि डॉक्टर व नर्सेस के सेकेण्ड लाइन भी तैयार रखे ताकि फर्स्ट लाइन के बीमार होने की स्थिति में कार्य जारी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना जनता के सहयोग से इस युध्द को नहीं जीत सकते। अत: स्वयंसेवी संगठनों से कोर्डिनेट करें और कॉल सेंटर को अपडेट रखें। वीडियो काँफ्रेंस में कोविड-19 के साथ उपार्जन संबंधी चर्चा भी की गई।

Author

indresh98kumar@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

नमकीन फर्म का निरीक्षण कर परिसर सील किया

Next

कोरोना पॉजिटिव ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ी, आइसोलेशन वार्ड से भेजे गए ICU

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — khabarbaba.pantelislifescience.com. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme