रतलाम,23अप्रैल(खबरबाबा.काम)/ शहर के एक कंटेनमेंट एरिया मोचीपुरा में क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्ति के सूने मकान में चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है. पुलिस के अनुसार किसी भी बाहरी व्यक्ति ने अंदर आ कर चोरी की वारदात नहीं की है, बल्कि कंटेनमेंट एरिया के अंदर रहने वाले ही 4 लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.
पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल को एक बंद घर मे चोरी की सूचना पर अज्ञात अरोपियों के विरूद्ध थाना स्टेशन डोड पर अपराध धारा 457,380 का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।
घटना की विवेचन में व आरोपियों की पतारसी मे तत्परता दिखाते ढुए मुखबिर तंत्र व सीसीटीवी कैमरा की सहायता से मात्र 24 घंटे के भीतर स्टेशन रोड पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देकर घर में चोरी करने वाले 4 लोगों की पहचान पुलिस द्वारा कर ली गई हैं। जिलमे शाहबाज़ पिता खालील, गुलाम पिता कामिल, जफर पिता लियाकत व पूना को पहचान फर आरोपी बनाया गया है। जिन्हें शीघ् गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी कर ली जावेगी ।
पुलिस के अनुसार घटना स्थल कंटेनमेंट एरिया के अंदर हैं एवं सभी आरोपी भी कंटेनमेंट एरिया के अंदर रहने वाले पाये गए है ,किस बाहरी व्यक्ति द्वारा कंटेनमेंट एरिया मे आकर चोरी की घटना को अंजाम नहीं दिया गया है।
रतलाम: क्वारेंटाइन किए गए व्यक्ति के सूने मकान में चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, कंटेनमेंट एरिया के अंदर रहने वाले 4 लोगों ने ही की वारदात
Leave a Comment



