सलीम आरिफ (बादशाह) प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रादेशिक सचिव नियुक्त

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,31मई(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दुसरे सत्र का एक वर्ष पूर्ण होने पर रतलाम भारतीय जनता पार्टी के नेता सलीम आरिफ बादशाह को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का प्रादेशिक सचिव मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री मदन मोहन श्रीवास्तव ने नियुक्त किया है।
श्री आरिफ ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पुशेष आर्य जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री शशांक चौपड़ा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन मोहन श्रीवास्तव जी और भाजपा प्रदेश समिति सदस्य श्री सुरेन्द्र जी सांखला का आभार व्यक्त किया है।
श्री आरिफ ने कहा है कि सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, विधायक श्री चेतन कश्यप, विधायक श्री राजेन्द्र पांडे, विधायक श्री दिलीप मकवाणा एवं पूर्व गृहमंत्री श्री हिम्मत कोठारी ने भाजपा और रतलाम की जनता की सेवा के लिये जो अवसर प्रदान किये, प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी उसी का परिणाम है। मैं सभी का हृदय से आभारी हूँ ।
श्री आरिफ ने आश्वस्त किया कि अभियान के प्रादेशिक नेतृत्व के आदेश का पालन कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सफलता के प्रचार प्रसार में सक्रिय योगदान देंगें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *