रतलाम,31मई(खबरबाबा.काम)/ कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया ने रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हुई अपनी नियुक्ति के बाद सक्रियता दिखाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है.आज जिला कांग्रेस कमेटी (रतलाम शहर) एक बैठक गीता मंदिर रोड स्थित कार्यालय पर हुई. जिसमें आगामी चुनाव एवं संगठन कार्य को देखते हुए रणनीति बनाई गई.
बैठक में शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा ,महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, शहर कार्यवाहक अध्यक्ष जेम्स चाको ,सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अदिति दबेसर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, इंटक अध्यक्ष अरविंद सोनी ,सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा,एनएसयूआई ग्रामीण देवेंद्र सिंह पवार, सेवादल महिला विंग अध्यक्ष संगीता काकरिया, यंग ब्रिगेड धर्मेंद्र शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ देवेंद्र विराल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आयुष सिंह, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बबीता नागर ,उपस्थित थे. सभी मोर्चा संगठन पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र कटारिया का स्वागत किया. बैठक में शहर में संगठन स्तर पर नई नियुक्ति और आमजन की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने को लेकर भी चर्चा हुई.
रतलाम: संगठन की कमान संभालते ही सक्रीय हुए नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष , कांग्रेस की हुई बैठक , बनाई गई रणनीति
Leave a Comment



